Uttar Pradesh News : स्कूल से 200 मीटर आगे आम व महुआ के बाग बहदग्राम हथगांव पर हुई

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
थाना हथगांव द्वारा आज रात्रि को थाना हथगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हथगांव अम्बापुर रोड आदर्श पब्लिक स्कूल से 200 मीटर आगे आम व महुआ के बाग बहदग्राम हथगांव पर हुई मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 139/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना हथगांव जनपद फतेहपुर के अभियोग में प्रकाश में आय़े अभियुक्त समीम पुत्र स्व0 नफीश निवासी रज्जीपुर छिवलाह थाना हथगांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष के बायें पैर में एवं अभियुक्त आफताब आलम पुत्र स्व0 अमीर अहमद निवासी 420 पीरनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गये,

जिनको उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक- एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक- एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 अदद लोहे का चापड़ व एक अदद लकड़ी ठीहा, एक नीली पन्नी एवं एक चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो बिना नम्बर प्लेट की बरामद किए गए है। प्रकरण के संबंध में थाना हथगांव पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध जानकारी की जा रही है।




Subscribe to my channel