ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News थाना धीरपुरा पुलिस ने 8 साल से फरार 5000 के इनामी जयसिंह पाल को ग्वालियर बस स्टैंड से पकड़ा

रिपोर्टर मेघ सिंह राजपूत दतिया मध्य प्रदेश

दतिया  पुलिस अधीक्षक दतिया प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी प्रियंका मिश्रा के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुराने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ में कार्यवाही करते हुए गंभीर* एक्सीडेंट के मामले में पिछले 8 साल से फरार 5000 के इनामी जय सिंह उर्फ मुकेश पाल पुत्र सरमन पाल उम्र 42 साल निवासी अमर सिंह का पुरा देहात थाना के पास जिला भिंड को घेराबंदी कर ग्वालियर बस स्टैंड के पास से पकड़ा आरोपी के विरुद्ध थाना धीरपुरा में अपराध क्रमांक 2/15 धारा 279,337,338 ताहि का दर्ज हुआ था तभी से उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था फरार होकर सोमनाथ गुजरात में मजदूरी कर रहा था* हाल में ग्वालियर होते हुए भिंड जा रहा था तभी ग्वालियर बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया llउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरपुरा शशांक शुक्ला,प्रधान आरक्षक विनोद बिमल, आरक्षक राकेश माहौर की सराहनीय भूमिका रही !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button