ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News गाँजा तस्कर माल सहित हुआ गिरफ्तार, पन्ना-अमानगंज रोड की घटना।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों के उत्पादन, भण्डारण,एवं अवैध विक्रय व सेवन पर नियंत्रण/ लगाम लगाने के आशय से पुलिस अधीक्षक पन्ना के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये आदेश के तहत दिनांक 14/08/23 को पन्ना कोतवाली कार्यवाहक थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री अल्फासुर हसन को मुखबिर से सूचना मिली की पन्ना-अमानगंज रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जो शायद कोई मादक पदार्थ के बिक्रय की फिराक में है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मिली सूचना पर आनन फानन कार्यावाही करते हुए पुलिस उप अधीक्षक श्री मति आरती सिंह एवं अनुभागीय अधिकारी पन्ना के दिशा निर्देशन में पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रवाना हुए ।पुलिस दल मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा जहां एक संदिग्ध व्यक्ति एक नीले रंग के बड़े से थैले में कुछ लिये टहल रहा था जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया।पुलिस टीम ने पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो 70 ग्राम गाँजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 61 हजार रुपये बताई गई। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा अपना नाम बेदी लाल पिता सूरज प्रसाद कुर्मी उम्र 32 बर्ष निवासी ग्राम खेरा थाना गैसाबाद बताया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button