ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भारत माता की जयकारों से गूंजा मंडला ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली विशाल रैली

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय में विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं सहित नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली को सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, एसीईओ जिला पंचायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी क्षमा सराफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रैली के दौरान देशभक्ति के गीतो पर छात्र-छात्राओ ने थिरकते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं तिरंगा झंडा अमर रहे आदि नारे लगाए। इस दौरान समूचा मंडला भारत माता की जयकारों से गूंजता रहा। लगभग 1 किलोमीटर लम्बी इस रैली में उत्कृष्ट विद्यालय, क्रमांक-2, रानी अवंती बाई, केन्द्रीय विद्यालय, मॉन्टफोर्ट, निर्मला, भारत ज्योति, महर्षि, ज्ञानदीप, कन्या महाराजपुर, सरस्वती शिशु मंदिर, कन्या पड़ाव, सरदार पटेल कॉलेज, आरडी कॉलेज, एनजेएन विद्यालय, माँ अम्बे, विवेक ज्योति आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ रोटरी क्लब, नेहरू युवा केन्द्र, ट्रांसपोर्ट एसोशियन, क्षेत्रीय परिचालन पोस्ट ऑफिस, भागीरथ विकास परिषद, नारी शक्ति एक नई पहल सहित अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कलेक्ट्रेट से प्रारंभ हुई यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। रैली के उपरांत सभी विद्यालयों में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पेन्टिग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button