ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News एकीकृत मा.शा. जंतीपुर में आयोजित हुआ विशेष भोज

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के सभी शासकीय विद्यालयों में विशेष भोज आयोजित किया गया। मंडला विकासखंड के एकीकृत माध्यमिक शाला जंतीपुर में आयोजित विशेष भोज में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी क्षमा सराफ, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक सहभागिता की। अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से आत्मीय बात भी की। इससे पूर्व अतिथियों ने शाला परिसर में पौधारोपण भी किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button