IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उमरिया जिले में 77 वें स्वतंत्रता दिवस को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए अंतिम तैयारी रिहल्सल हुई, जिले के कलेक्टर और एस पी लिए परेड की सलामी और देखे कार्यक्रम की तैयारी

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया जिले में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की अंतिम तैयारी आज हुई। जिले में ध्वजारोहरण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जिले की मंत्री मीना सिंह को मुख्य अतिथि बनाया है लेकिन ख़ास बात यह रही कि आज अंतिम रिहल्सल में खुद कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और एस पी निवेदिता नायडू पहुँच गईं और सांकेतिक ध्वजारोहण किये। परेड की सलामी से लेकर निरीक्षण और सभी कार्य मुख्य अतिथि की तरह किये, परेड ने भी हर्ष फायर किया। स्कूल के बच्चे भी रंगारंग प्रस्तुति दिए। वहीं जिले के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन और परेड, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम शहीदों का सम्मान, पुरस्कार वितरण सारे कार्यक्रम हर्सोल्लास के साथ संपन्न होगा। वहीं एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि इस बार परेड में शामिल होने वाले जवानों में कमांडर सहित 22 जवान एसएएफ, 22 जवान जिला पुलिस बल, 22 महिला पुलिस बल, 22 – 22 की दो टुकड़ी पीटीएस, 22 होमगार्ड, 22 एनसीसी, 22 गाइड, 22 स्काउट, 22 शौर्य दल और 44 नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल होंगे वहीं 1 टूआइसी और 1 परेड कमांडर इस तरह कुल 266 जवान और छात्रों को मिला कर परेड में शामिल होंगे जो दर्शनीय होगा। वहीं लगभग 1 हजार स्कूली छात्र – छात्राएं पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, इसके बाद शहीदों का सम्मान एवं अन्य कार्यक्रम के साथ अंत मे पुरस्कार वितरण किया जाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button