ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विद्यार्थी परिषद द्वारा मड़वास नगर में निकाली गई भारत माता की झांकी के साथ 501 मी. की विशाल तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर लवकेश प्रताप सिंह सीधी मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं देश के अमृत महोत्सव समापन अवसर पर अभाविप सीधी जिले के मड़वास नगर द्वारा 501 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 से अधिक छात्र सहभागी रहे यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर बाजार होते हुए मड़वास चौकी के समक्ष भारत माता की आरती कर समापन किया गया जिसमें नगर के विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्र शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शुभम मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति एवं हमारे अमृत महोत्सव रूप में आयोजन को किया गया आज पूरा नगर देश भक्ति के रस में डूबा दिखाई दिया एवं जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया गया इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला सयोंजक निलय मिश्रा ने बताया कि आज जिस प्रकार समाज एवं देश में बल्कि पूरे विश्व में भारत की एक भारत वैश्विक पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है एवं विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है उसमें इन युवाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होती है विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की प्रशंसा पूरे समाज एवं नगर के लोगों ने किया साथ ही सभी व्यवसाई एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगे का रूप से स्वागत भी किया गया जिसमें तिरंगा यात्रा के दौरान समाज के अन्य सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री गौरव शुक्ला, राकेश तिवारी , जितेंद्र दुवेदी,केदार परौहा, नितिश पांडे , शिवमूरत देवजी महराज, रोहाणी रमन मिश्रा, रामभजन जयसवाल, नगर मंत्री सीधी ऋतिक शुक्ला , मझौली ऋषभ, प्रांत कार्यकारणी सदस्य प्रियंका त्रिपाठी, पिंटू पायसी , सह मंत्री अंजना साहू, शीतल , रितिका गुप्ता,विक्रांत सिंह,धीरज साहू , निखिल, अंकुश, शिवांश, जितेंद्र, रामाज्ञा पाठक , सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button