Madhya Pradesh News सम्मान ग्राम पंचायत पर 15 अगस्त को करके उनका आत्मबल और बढ़ाएंगे

रिपोर्टर शैलेश अवस्थी शिवपुरी मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत भटनावर में रामसेवक ओझा उर्फ भगत जी जिन्होंने श्रम दान की मिसाल पेश की बताते हुए बड़ा ही गर्व महसूस हो रहा है कि आज हम ग्राम भटनावर के एक नागरिक जिनको आप सब जानते हैं ने अपने श्रम के बलबूते एक ऐसा उदाहरण हमारे समक्ष प्रस्तुत किया है अगर उनकी सकारात्मक ऊर्जा का कुछ प्रतिशत भी हम युवा अपने जीवन में ला पाए तो जो परिवर्तन आएगा देखने लायक होगा , हाँ जी हम बात कर रहे हैं श्री रामसेवक ओझा जी की जिन्होंने अपने बलबूते एक कुएं का निर्माण आरम्भ किया और विपरित परिस्थितियों एवं पारिवारिक समस्याओं के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी और कार्य निरंतर जारी है , आज के युवा वर्ग के लिए यह एक संदेश है कि व्यक्ति अगर ठान ले तो क्या नहीं कर सकता है ओझा जी अपनी ग्राम पंचायत भटनावर के निवासी है यह सम्पूर्ण ग्राम के लिए गौरव की बात है वृक्षारोपण कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया और भी कहीं जरुरत पड़ती है सदैव तैयार रहते हैं । उनका सम्मान ग्राम पंचायत पर 15 अगस्त को करके उनका आत्मबल और बढ़ाएंगे


Subscribe to my channel