उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो बदमाशों ने तमंचे की नोक से करीबन साढ़े नौ लाख रुपए लूटे।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

जिला बुलंदशहर से एक लूट का मामला सामने आया। बताया गया कि निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो बदमाशों ने तमंचे की नोक से करीबन साढ़े नौ लाख रुपए लूटे। यह मामला बुलंदशहर में कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी मैं एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर करीबन 9 लाख की लूट को बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने एजेंट के बैग में रखें 9 लाख रुपए लूट लिऐ। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाश उसे धमका कर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में भारी फोर्स मौके पर पहुंची। एसएसपी त्रिलोक कुमार, एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसर ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहां के सीसीटीवी कैमरा से बदमाशों के सुरागे तलाशे जा रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर जिले की सीमाएं सील कर दी गई है। एसएसपी के मुताबिक 5 पुलिस टीमें गठित करके बदमाशों को तलाशा जा रहा है। बताया गया कि दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत अन्य अफसर बदमाशों की छानबीन करने में जुटे हुए हैं बताया गया कि आरोपी बदमाश जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button