उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News विधानसभा तहसील परिसर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। लोगों द्वारा रैली में नगर का वातावरण देश भक्ति के नारों से गूंज उठा।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

रैली नगर के अनेक मार्गो से होकर गुजरी। रैली में तहसील अधिकारी नगर पालिका कर्मचारी व राशन डीलर सहित अनेक लोग तिरंगा लिए हुए थे। बताया गया कि उस वक्त रैली का नजारा बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा था। जिस वक्त नगरों से रैली निकली हर गलियों में खुशी का माहौल था। नगरी वंदे मातरम भारत माता की जय से गूंज उठा। रैली द्वारा लोगों को हर घर तिरंगा लगने के लिए जागरूक कर रहे थे। बताया गया कि रैली में करीबन 600 बाइक के मौजूद थी। तहसील परिषद से बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह जी व एसडीएम रेनू सिंह और सीओ विकास चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि युवा शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें। एसडीएम रेनू सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी की बदौलत ही देश आजाद हुआ था। हमें उनकी कुर्बानी की याद है। हमेशा के लिए याद रखनी चाहिए आज हमारा देश आजाद हुआ क्रांतिकारी की वजह से हुआ था। उन्होंने कहा कि युवा देशभक्तों की शहादत से प्रेरणा ले। तिरंगा यात्रा एसडीएम कोर्ट से शुरू होकर नगर हाईवे होती हुई खुर्जा गेट चौकी, दनकौर रोड तिराहा, गुलाटी रोड, पुराना जीटी रोड, बाजार माधोदास, दामोदर टॉकीज, सराय झाझन, बालाजी मंदिर, पत्थर वाडा से होते हुए। तहसील में बाइक रैली यात्रा समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर तिरंगा का वितरण किया गया। बताया कि लोगों से अपील की गई की आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाया। और मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, राजेंद्र सैनी, पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित, मूलचंद राणा, रामू गुप्ता, देवेंद्र सैनी, प्रेमचंद राणा, तेयब खान, लक्ष्मण, कैलाश कुमार, रिंकू कुमार, राजीव समेत तिरंगा रैली यात्रा में काफी लोग मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button