Uttar Pradesh News प्राथमिक विद्यालय इमलिया में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश
प्राथमिक विद्यालय इमलिया में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, हर घर तिरंगा, एवं, मेरी माटी मेरा देश, कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न विधालयों शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर उत्साह पूर्वक मनाया गया । प्राथमिक विद्यालय इमलिया के छात्रों ने अपने खेतों, बागीचों से एक मुठ्ठी मिट्टी ला कर स्कूल में रखे कलश में जमा किया तथा स्वतंत्रता संग्रामके अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। आजादी का अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा का आयोजन प्राथमिक विद्यालय इमलिया में भी हुआ । इस मौके पर विद्यालयों में राष्ट की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शामिल छात्रों और अभिभावकों ने मिलकर माटी गीतों का गायन किया । तहसील लहरपुर ब्लॉक परसेंडी के ग्राम इमलिया मे प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश का शुभारंभ खुशी के साथ किया गया इसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खुशी के साथ तिरंगा फहराया आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन जगह-जगह पर किया जा रहा है प्राथमिक विद्यालय इमलिया में आज आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों द्वारा गांव में रैली निकाल कर जागरूक किया गया की हर घर घर तिरंगा लगाएं । इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापक शिवकुमार भार्गव, मुकेश कुमार, रंजित कुमार व काफी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे !


Subscribe to my channel