ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे आरोपी के विरूद्ध उमरिया पुलिस की कार्यवाही, रेत से भरी ट्राली मय ट्रेक्टर जप्त

आरोपी ट्रेक्टर चालक एवं मालिक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

रिपोर्टर सत मन्यू प्रताप सिंह उमरिया मध्य प्रदेश

 पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा अवैध गतिबिधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये है । उक्त निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. उमरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में चौकी सिविल लाईन द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई । कार्यवाही का विवरणः- चौकी सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का ट्रेक्टर में धनवाही फूलमती माला मंदिर के पास वाली नाला से रेत भरकर कछरवार तरफ जा रहा है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये ट्रेक्टर को पकड़ा गया, ट्रेक्टर की ट्राली रेत से भरी थी । ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम सजना बैगा उम्र 23 साल निवासी तखतपुर बताया उससे रेत के संबंध में पूछताछ कर दस्तावेज मांगे गये जिस पर ट्रेक्टर चालक द्वारा बताया गया कि वह ट्रेक्टर मालिक संजय राय उर्फ कवि के कहने पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर बिक्री हेतु कछरवार ले जा रहा था, आरोपी चालक द्वारा उक्त रेत के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये जिस पर आरोपी ट्रेक्टर चालक व ट्रेक्टर मालिक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 386/23 धारा 379 ताहि , 4,21 खान खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
नाम आरोपी- 01. ट्रेक्टर सजना बैगा उम्र 23 साल निवासी तखतपुर ।
    02. संजय राय उर्फ कवि निवासी ग्राम कछरवार ।
भूमिका:-  उक्त कार्यवाही में  सउनि अमरबहादुर, सउनि माध्व सिंह, प्र.आर. शिषिर त्रिपाठी, प्र.आर. रौशन सिंह, आर. नरबद पेन्द्रो की सराहनीय भूमिका रही ।
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button