खेलछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News 18वीं नेशनल इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक्स हेतु कांकेर जिला की टीम हुआ रवाना

एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया 

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कांकेर जिला की टीम हुआ रवाना 18वीं नेशनल इंटर डिस्टिक जूनियर एथलेटिक्स मीट 10 फरवरी से 12 फरवरी पटना बिहार में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक संघ कांकेर के खिलाड़ियों की टीम प्रतिनिधित्व करने के लिए 7 फरवरी रात्रि को रवाना हुई। जिला एथलेटिक्स संघ कांकेर सचिव प्रभा जैन ने बताया की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए व उन्हें शुभकामनाएं देने कांकेर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया व ऊर्जा से भरे अपने आशीर्वचन में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। टीम में टीम के मैनेजर उमेश साहू कोच अनिल यादव सहित 11 सदस्यी टीम जिसमें खिलाड़ी भावेश जैन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नरहरदेव, विष्णु, युगांशु जैन, हिमाचल मिथिलेश शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवी, सूर्या कुंजाम, भुवन यादव, युवराज यादव बालक हायर सेकेंडरी स्कूल सरोना, हरीश यादव, मुरलीधर यादव, निखिल कुमार जुर्री शासकीय रघुराज सिंहदेव आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी, संजीव कुमार नेताम माध्यमिक शाला कोकपुर है। टीम रवानगी के समय जिला एथलेटिक्स संघ के सभी सदस्य श्रीमती नमिता साहू, परवीन सिद्धकी, मंजू शर्मा, प्रद्युमन श्रीवास, त्रिलोचन साहू, दिनेश कवाची, आनंद यादव, शरद यादव उपस्थित थे। जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button