ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News श्रावण के पावन माह बाबा भोले शंकर केदारेश्वर मे कावड़ियों ने किया जलाभिषेक ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

श्रावण मास के अंतर्गत कावड़ियों और कलश यात्रा के जलाभिषेक को लेकर युवा वर्ग बच्चे महिला एवम् पुरुषों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। रतलाम शहर के निकट डेलनपुर गांव में एक विशाल कावड़ियों के जन समुह ने निकाली भव्य यात्रा । भोले शंकर त्रिकाल दर्शी महादेव की रतलाम बाँसवाड़ा मुख्य मार्ग से धामनोद सैलाना हो कर केदारेश्वर धाम पहुचे शिवभक्त । दूर-दूर से कई स्थानों से भी कावड़ लेकर भक्तों ने किया जलाभिषेक । सावन माह में जल चढ़ाने का अपना एक अलग ही विशेष महत्व है। कहा जाता है विश्वास ,श्रद्धा और भक्ति मे बड़ी शक्ति है । कई भक्त भोलेनाथ को जल ,फुल, आंकड़ा, धतूरा चढ़ाते हैं। डेलनपुर से समस्त ग्रामीण के साथ अनेक इष्ट मित्र द्बारा कावड़ियों ने बिना किसी भेदभाव से एक साथ महिलाएं पुरुषों ने बाबा महाकाल भजन गाते हुये , पैदल चलकर कंधे पर कावड़ उठाए हर हर महादेव की गूंज के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। ज़िले से कई यात्री भक्तगण बैंड बाजे डिजे धुन तथा ढोल की थाप पर भजनों और आरती की ताल पर झूमते नजर आए। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओ को फरियाली प्रसाद, चाय नाश्ता दिया गया। कई स्थानों पर कावड़ियाओं को हारफुल भेंट कर पुष्पवृष्टि कि गई । केदारेश्वर मंदिर स्थित शिवालय मे सावन माह के अंतिम दौर मे श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र रहा। मन्दिर पंडित ने बताया कि श्रावण माह में सोमवार को भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर महिलाएं सर पर कलश धारण किये शिव भक्ति में सराबोर हो कर लगातार कावड़िये की यात्रा करते हुये अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button