ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रुद्राभिषेक करने से दुःख-रोग से पाएं छुटकारा :- साध्वी अंजली पांडे

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

नगर के हरितला सरकार मंदिर प्रांगण में चल रहे आयोजन के दौरान कथावाचक साध्वी अंजली पांडे ने कहा कि
रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है। श्रावण मास या शिवरात्रि के दिन यदि रुद्राभिषेक किया जाये तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। कथावाचक साध्वी अंजली पांडे ने कहा कि रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। जीवन में कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक कर के देखें निश्चित रूप से अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होगी। रुद्राभिषेक ग्रह से संबंधित दोषों और रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। शिवरात्रि, प्रदोष और सावन के सोमवार को यदि रुद्राभिषेक करेंगे तो जीवन में चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे। बीते श्रावण सोमवार के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में संजय शर्मा पत्रकार, अभय मोर पार्षद पलेरा, अनिल गंगेले, इन्द्रेश पाठक , प्यारे लाल सोनी , मनोज तिवारी, सुरेन्द्र त्रिपाठी , गायत्री विनोद वर्मा अध्यक्ष न.प.पलेरा, आशीष सोनी जी,राजेश गुप्ता प्राचार्य, जगदीश राजौरिया , राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी दीदी, लाखन सिंह यादव, कु मुनमुन चौबे जी, राज दमेले ने भाग लिया। उक्त जानकारी कमेटी अध्यक्ष महेश सोनी की ओर से दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button