उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दो दिवसीय ओम नमः शिवाय का जाप कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

ग्राम सभा पारा पहाड़ में स्थिति श्री झारखंडेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री झारखंडेश्वर मंदिर पारा पहाड़ पुर में दो दिवसीय 13 एवं 14 अगस्त को ओम नमः शिवाय का जाप का कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित श्री राम सेवक शुक्ल , स्वामी जी ,राम प्रकाश सिंह ,पिंटू सिंह , राम अवध , मुरारी लाल, व अन्य ग्रामवासी ने बताया कि इस मंदिर में विगत कई वर्षों से जन सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रविवार से 24 घंटे का ओम नमः शिवाय का जाप का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन, कीर्तन, हवन एवं पूजन-अर्चन किया गया। सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर में ओम नमः शिवाय का जाप एवं घंटा घड़ियाल की आवाज से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस मौके पर कई गांव के तमाम महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button