बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में मानो लूट सी मची हुई है, चाहे कंडक्टर हो या ड्राईवर सबों ने लूट मचा रखी

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

मैं रविवार प्रात 8.55 में मोतिहारी से पटना के लिए प्रस्थान किया, य़ह बस मोतिहारी से पटना के लिए है बीच में कहीं स्टॉपेज नहीं निर्धारित है पर मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की सवारी जो बिल्कुल सही नहीं है, मेरे बग़ल वाली सीट पर एक पैसेंजर बैठे थे मुजफ्फरपुर के लिए, मेरा टिकट कंडक्टर ने काटा पटना का ₹280/-का, बगल वाले ने किराया दिया टिकट मांगने पर कंडक्टर ने कहा सिर्फ पटना का ही टिकट कटता है कहीं चढ़ कर उतरने का टिकट नहीं कटता है सरकार का नियम है 32 सीट वाली य़ह बस पूरी भरी हुई थी कुछ लोग खड़े होकर जा रहे थे सभी से किराया लिया गया मगर टिकट मिला 12 लोगों को जो पटना जा रहे थे, रास्ते में लोग उतर चढ़ रहे थे किराया लिया जाता रहा 18 लोग मुजफ्फरपुर में उतरे कोई टिकट नहीं फिर 15 लोग पटना से पहले वाले थे सब से किराया लिया गया हाजीपुर से गाँधी मैदान का ₹50/-लिया गया, जो मोतिहारी से पटना 12 लोग का टिकट काटा गया वही सरकार के पास बाकी सब ₹ कहाँ किसके किसके पास गया य़ह जाँच का विषय है कहीं भी किसी प्रकार की चेकिंग नहीं मानो राम राज चल रहा हो, प्राइवेट बस वाले हरएक रूट में अपने स्टाफ को इसी कार्य के लिए रखते हैं चेकिंग के लिए मगर यह तो सरकारी है ये रूपया कहा कहाँ बांटा जाता है जाँच का विषय है l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button