उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मिया शराब तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 01 अदद हुंडई क्रेटा कार बरामद –

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

जनपद में विगत कई माह से अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किये जा रहे थे जिसमें वाहन चालक की गिरफ्तारी हुई थी तथा शराब तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना थाना हाथीनाला व बभनी पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था । उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एसओजी/सर्विलांस की टीम व थानाध्यक्ष हाथीनाला की संयुक्त टीम का गठन कर विशिष्ट निर्देश दिये गये । अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में इस सयुंक्त टीम द्वारा अथक प्रयास से आसूचना संजाल तैयार किया गया । इसी क्रम में आज  13.08.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि शराब तस्कर गिरोह के सरगना संदीप उर्फ विक्रान्त उर्फ प्रदीप पुत्र सुरजभान निवासी ग्राम झोझू कला, थाना झोझू कला, जनपद चरकी दादरी राज्य हरियाणा जेल मे बंद अपने गिरोह की सदस्यों की जमानत कराने हेतु आया हुआ है तथा वकील से वार्ता कर अपनी क्रेटा कार से झारखण्ड जा रहा है, इस सूचना पर गठित टीम द्वारा रानीताली तिराहा के पास रोक कर मौके पर पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इस व्यापार में सोनू नाम का व्यक्ति भी मेरा साझीदार है अब तक हमलोगों ने 40 से 45 शराब की गाडियों को बिहार भेज चुके है । जिसे वहां शिप्पीन पुत्र अज्ञात निवासी बिहार व बसन्त गुप्ता पुत्र अज्ञात निवासी बिहार को बेचा गया है । थाना बभनी व थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा मेरी 05 शराब की गाडियां जो बिहार जा रही थी, को पूर्व में पकड़ लिया गया है जिसमें जेल में बंद अपने साथियों की जमानत कराने आया हुआ था ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button