Bihar News अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मोहनिया नगर इकाई द्वारा महाराणा प्रताप महाविद्यालय मोहनिया में विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

रिपोर्ट संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनियां बिहार
सदस्यता अभियान का उद्घाटन विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उदय प्रताप सिंह एवं अभाविप मोहनिया नगर अध्यक्ष डॉ शंभूनाथ सिंह ने सदस्यता ग्रहण कर किया। मौके पर उपस्थित अभाविप कैमूर के जिला सदस्यता प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिशु उपाध्याय ने बताया की अभाविप का सदस्यता अभियान हर वर्ष अगस्त महीने में चलाया जाता है। इस बार भी सत्र 2023–24 का सदस्यता अभियान 7 अगस्त से 29 अगस्त तक पूरे देश में चलेगा। इसी के अंतर्गत बिहार प्रांत के निर्देश पर एबीवीपी कैमूर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कैमूर जिले में 10000 से अधिक छात्र-छात्रा एवं शिक्षक को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान मुख्य रूप से अभाविप कैमूर एवं रोहतास के पूर्व विभाग संयोजक चंदन तिवारी नगर मंत्री सुशील कुमार, पंकज, सतीश यादव,प्रतीक, अभिषेक, अंकित, अनुराग, दीपांशु, ब्रजेश सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel