Uttar Pradesh News विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह “रानू” के प्रस्ताव पर सवायजपुर में पांच सड़कों के निर्माण को मंजूरी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सवायजपुर हरदोई शासन ने वर्ष 2023-24 पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत कार्य योजना में शामिल किए गए जिन 202 नए कार्यों को स्वीकृति दी है, उनमें सवायजपुर विधानसभा के भी पांच काम शामिल हैं | इन पंाच मार्गो का नव निर्माण कराया जाएगा, इन पर 3 करोड़ 88 लख रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी | इसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है | क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह “रानू” ने कुछ समय पूर्व ही जन समस्याओं को ध्यान में रखकर कुछ नहीं सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव विभागीय मंत्री व अधिकारियों को सौंपी थे | विभागीय मंत्री के निर्देश पर यह प्रस्ताव सर्वे के बाद पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 की कार्य योजना में शामिल किए गए | सभी कार्य स्वीकृत के लिए शासन भेजे गए थे | शासन से शुक्रवार को योजना के तहत 202 कार्यों को हरी झंडी मिल गई है | इनमें सवायजपुर क्षेत्र के तहत आने वाले मुबारकपुर मार्ग से कुर्रिया दक्षिणी संपर्क मार्ग, नगरा चौधरपुर मार्ग से किसान पुरवा संपर्क मार्ग, दहेलिया जीवनपुरवा मार्ग से किसानपुरवा संपर्क मार्ग, सवायजपुर गोरिया मार्ग से गुटैया संपर्क मार्ग व राजेपुर कडहर मार्ग से शिवपुरी संपर्क मार्ग का नाम शामिल है | इन पांचो मार्गो की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी | इनके नव निर्माण पर लगभग तीन करोड़ अट्ठासी लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है | शासन ने इन मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति देने के साथ ही लगभग 3 करोड रुपए का बजट भी जारी कर दिया है | विधायक ने बताया कि वह निरंतर इसको लेकर प्रयासरत थे | इन मार्गों के नवनिर्माण से किसान, छात्र, व्यापारी, आदि सभी वर्गों को राहत मिलेगी |



Subscribe to my channel