उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई, लेकिन रिपोटो में सब सही

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई जनपद में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है | जबकि बड़े अधिकारी लगातार अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की बात करते हैं | लेकिन धरातल पर कुछ और ही हकीकत नजर आ रही है | प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक हर बार तमाम मीटिंग, थाना दिवस और तहसील दिवसों में भू माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात तो करते हैं लेकिन उनके मातहत अधिकारी कर्मचारी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रखकर उनके सामने पेश करके उन्हें संतुष्ट कर देते हैं | लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजारा नजर आता है, आज भी लोग अपनी जमीनों को भू माफियाओ, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही योजनाओं से आजाद करने के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगाते नजर आते हैं | लेकिन बार-बार अधिकारियों के पास शिकायतो के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है | यहां तक कि खलिहान जैसी सरकारी जमीन पर लगातार कब्ज़ा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा में भ्रष्टाचार की कई शिकायतो के बावजूद भी हरदोई का प्रशासन जांच कराकर कार्यवाही का भरोसा देकर बेबस नजर आ रहा है या तो उसके द्वारा भी अनदेखी की जा रही है | अब ऐसे में पीड़ितों को आखिर कैसे न्याय मिलेगा, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है | हाल ही में मंडल की मंडलायुक्त रोशन जैकब द्वारा हरदोई के कलेक्ट्रेट में मंडलीय जनता दर्शन का आयोजन कर फरियादियों की शिकायत सुनकर उन पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए थे | लेकिन जनपद के हालातो में फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ है और हालात जस के तस बने हुए हैं | शिकायतकर्ता जब भी कोई शिकायत उच्चाधिकारियों के पास दर्ज कराता है तो उसके बाद उच्च अधिकारी अधिकतर मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से शिकायत की जांच करवाता है, लेकिन विभागों द्वारा फर्जी आख्या व गोलमुल रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों की मदद करते हैं | जिसके चलते पीड़ितों को न्याय मिलने में वर्षों लग जाते हैं, या फिर पीड़ित स्वयं ही थक हार कर घर बैठ जाता है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button