IC News and Media House Private Limited


अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News बेगूसराय में 36 घंटे में तीसरा मर्डर, पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गये युवक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय जिले में 36 घंटे के भीतर हत्या की तीन वारदात सामने आई है। पहली घटना 12 जुलाई की एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल की है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई। वही दूसरी घटना 12 अगस्त की रात 9:30 बजे की है जहां बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के उप मुखिया राजेश पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीसरी घटना आज 13 जुलाई दोपहर नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। जहां पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बेगुसराय बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय जिले में 36 घंटे के भीतर हत्या की तीन वारदात सामने आई है। पहली घटना 12 जुलाई की एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल की है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई। वही दूसरी घटना 12 अगस्त की रात 9:30 बजे की है जहां बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के उप मुखिया राजेश पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीसरी घटना आज 13 जुलाई दोपहर नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। जहां पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पहसारा के मुखिया पति रामनाथ सिंह उर्फ बुदुल के कहने पर रविवार को बमभोला उर्फ छोटू के पांच रिश्तेदार कृष्ण कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, बम भोला उर्फ छोटू, अनमोल कुमार और त्रिपुरारी कुमार सिंह पंचायत में शामिल होने के लिए लड़की के घर पहसारा गांव पहुंचे थे। लड़की के घर पर पंचायत के दौरान लड़की के पिता सुनील सिंह ने सभी से चाय पीने के लिए अभी पूछ ही रहे थे कि तभी लड़की के भाई अंकज कुमार , शुभम कुमार, और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि लड़की के पिता सुनील सिंह के कहने पर ही घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में गोली लगने से लड़के के ममेरे भाई सिमरिया गांव पछियारी निवासी स्वर्गीय नागेश्वर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि जब पंचायत बुलाई गई तो फायरिंग क्यों की गयी? लड़की के भाइयों ने लड़के के ममेरे भाई की हत्या क्यों की? घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी लड़की के भाईयों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button