ब्रेकिंग न्यूज़

आंवला क्षेत्राधिकारी व अलीगंज पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों रमजान माह, होली को दृष्टिगत रखते किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो चीफ शहंशाह बरेली उत्तर प्रदेश

अलीगंज /बरेली——- दिनांक 1,3,.2026 को आंवला क्षेत्राधिकारी व अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह के द्वारा आगामी त्यौहारों रमजान माह, होली, के दृष्टिगत गांव ब कस्बा में में मुख्य मार्गों/चौराहों, बाजारों, भीड-भाड व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।
इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए तथा अफवाह फैलाने वालों पर शक्ति से निपटने, लोगों की सूचना तत्काल कार्यवाही करने हेतु अधीनस्थों बताया गया, साथ ही आंवला क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा अधीनस्थों को त्यौहारों के दृष्टिगत चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जाने, अपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की निरन्तर प्रभावी चैकिंग किये जाने एवं लाउडस्पीकर आदि को निर्धारित मानक डेसीबल से अधिक बजाने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है
अलीगंज थाना क्षेत्र के कस्बा अलीगंज, गैनी ,खैलम ,महोलिया,राजापुर कला ,मंडोरा, पटपरागंज आदि आदि गांव में भ्रमण ब फ्लैग मार्च किया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button