बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News बेगूसराय में उप मुखिया की हत्या का मामला: पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव में शनिवार की रात बेखौफ बदमाशों ने उप मुखिया अजय पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्शन में आई और शक के आधार पर छापेमारी कर सात लोगों दरअसल, उप मुखिया अजय पासवान अपने एक सहयोगी के साथ गांव में एक युवक से मिलने जा रहे थे, तभी आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अजय पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रही है कि उप मुखिया अजय पासवान हत्या के प्रयास के मामले में गवाह थे, इसी वजह से और चुनावी रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई है। को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। वारदात के वक्त उप मुखिया के साथ मौजूद रहे वार्ड सदस्य के पुत्र सुमन कुमार ने बताया है कि गांव के ही कुख्यात बदमाश मनजीत कुमार ने गांव के ही एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसमें वह खुद और मृतक उप मुखिया दोनों गवाह थे और मनजीत कुमार उस मामले में कल ही जेल से बाहर आया था और लगातार गांव में फायरिंग कर और मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की और आवेदन देने की बात कही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े 9 बजे अजय पासवान के साथ पीड़ित युवक से मिलने जा रहे थे. तभी मनजीत अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में रात भर छापेमारी करने के दौरान 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि उप मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश और गवाह होने की वजह से हत्या की बात सामने आई है। सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button