बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News करंट लगने से दो किशोर सहोदर भाई की दर्दनाक हुई मौत!

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

 यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के शेरनिया गांव की!

बेगूसराय  जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण रविवार को एक ही परिवार के दो सहोदर किशोर भाई की दर्दनाक मौत सुबह 7 बजे में हो गयी! यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के शेरनियां गांव की है! मृतक दोनों सहोदर भाई की पहचान मनोज महतो के दोनों किशोर पुत्र आदर्श कुमार 8 वर्ष और आयुष कुमार 6 वर्ष के रूप में हुई है! घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों भाई घर से सुबह लगभग 7 बजे निकलकर सड़क पर घूमने के लिए जा रहा था! इसी दौरान सडक पर तार टूटकर नीचे गिरा विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया ! जिसके कारण दोनों भाई का दर्दनाक मौत घटना स्थल पर छटपटाकर हो गया! घटना की सूचना पाकर मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतक बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया ! वहीं मृतक के परिजनों में कोहरा घटना के बाद मच गया! रो-रोकर हाल मृतक के परिजनों का बुरा बना हुआ है !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button