बिहारब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News गुर्मा मारकुंडी,सोनभद्र निवासी रुद्र गोस्वामी ने 5 किलोमीटर दौड़ में लहराया परचम।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
13 अगस्त 2023 को नई दिल्ली के नेहरू पार्क में आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ में ग्राम – गुर्मा मारकुंडी, सोनभद्र निवासी श्री दिनेश गोस्वामी के पुत्र श्री रुद्र गोस्वामी ने देश भर के धावकों में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपने जिले तथा राज्य को गौरवान्वित किया। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली की कला एवम् संस्कृति मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी उपस्थित थे। उन्होंने समस्त प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया तथा विजेताओं को बधाई के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। सभी विजेताओं को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया।


Subscribe to my channel