Madhya Pradesh News हर घर तिरंगा_अभियान रपटा घाट में बनाई गई मानव श्रृंखला हर घर तिरंगा_अभियान का आगाज

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए जिले में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस जिलेभर में जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवधि में नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मानव श्रृंखलाएं बनाई गई
13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय के रपटाघाट, सहस्त्रधारा, रामनगर किला, कान्हा गेट खटिया, नारायणगंज, मवई आदि स्थानों पर मानव श्रृंखलाओं का निर्माण किया गया जिनमें स्व-सहायता समूह की दीदियाँ, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू, जनसेवा मित्र तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसी क्रम में कॉलेज तथा स्कूलों के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।
स्व-सहायता समूह की दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
’हर घर तिरंगा’ अभियान के आयोजनों की श्रृंखला में जिले के प्रत्येक ग्रामों में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा तिरंगा झंडा अमर रहे हमारा के नारे लगाते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। उन्हांेने रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की।


Subscribe to my channel