Uttar Pradesh News हेतापट्टी थाना थरवई में हुई घटना का सफल अनावरण
जनपद शाहजहाँपुर के थाना निगोही स्थित गाँव ईशापुर, मिल्किया के बद्दीक मारवाड़ी घुमन्तू गिरोह द्वारा घटना कारित की गयी थी

रिपोर्टर विशाल कुमार प्रयागराज उत्तर प्रदेश
पुलिस मुठभेड़ में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गिरोह के लिये रेकी करने वाली 05 महिला गिरफ्तार
लूटे गये जेवरात(सफेद एवं पीली धातु), 73064/- रूपये बरामद
शंकरगढ़ में हुयी गिरफ्तारी के कारण पकड़ा गया घटना कारित करने वाला गैंग
11/08/2023 को थाना शंकरगढ़ में गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ से मिली लीड एवं मुखबिर की सूचना पर हेतापट्टी थाना थरवई में हुई घटना (मु0अ0सं0-234/23) के सफल अनावरण के लिये चल रहे गहन अभियान में कुछ महत्वपूर्ण दिशा मिली थी। इसी क्रम में थाना थरवई, थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13/08/2023 की सुबह समय करीब 03.30 पर लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज पर मुठभेड़ में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किये गये । मुखबिर की इस सूचना पर कि घटना मे शामिल अभियुक्तगण रेलवे स्टेशन लालगोपालगंज से भोर वाली ट्रेन पकड़ कर लखनऊ की ओर जाने वाले है, प्रभारी एस0ओ0जी0 गंगानगर, प्रभारी निरीक्षक थरवई व प्रभारी !



Subscribe to my channel