IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News चौहान पनवार पंचायत की समस्या को लेकर शिवसेना ने की जनसुनवाई

 शिवसेना जिला इकाई द्वारा गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम पनवार चौहान टोला हरिजन बस्ती के रास्ते की समस्या को लेकर की जनसभा

रिपोर्टर शिवम कुमार तिवारी मध्य प्रदेश

शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीधी मुख्यालय के सबसे करीब यह पंचायत जो शहर से लगी हुई है पनवार चौहान टोला जहां भारी संख्या में हरिजन बस्ती की आबादी है ग्रामीणों की शिकायत है की इसी पंचायत को जिले के पंचायतअधिकारियों की मिलीभगत की वजह से गंदी राजनीति करते हुए बिना सर्वे कर जिले का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत प्रमाण पत्र दिया गया जो पूर्णता विकासशील माना गया लेकिन यह सरासर गांव की भोली भाली जनता के साथ अन्याय कर गंदी राजनीति को बढ़ावा दिया गया जो सिर्फ दिखावे का काम हुआ है आज भी इस गांव के लोग अपनी योजनाओं को लेकर दर-दर भटक रहे जहां बेचारे गरीब परिवार विद्युत बिल, पानी ,रास्ते ,शांति भवन सहित शासन की मिलने वाली योजनाओं, जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया यहां तक की ढंग का शांति भवन तक निर्माण नहीं हुआ स्थानीय भू माफियाओं ने राजस्व की जमीन तक को कई एकड़ दबाए बैठे है यह सब पीड़ित ग्रामीणों की शिकायत है वहीं पूर्व सरपंच द्वारा तत्कालीन में बने पिछड़ा आदिवासी सरपंच जो मजदूर बंधुआ की तरह पूर्व सरपंच के यहां गोबर उठाने का काम करता है उसे गुलाम बंधुआ बना कर अभी भी पंचायती चुनाव की गंदी राजनीति को लेकर भेदभाव पूर्ण तरीके से पंचायत का कार्य किया जा रहा आज भी पीड़ित शोषित परिवार अपनी मूल सुविधाओं से कोसों दूर है

वही हरिजन बस्ती वासियों द्वारा जनसभा करते हुए बताया कि अपने पैसे एवं पसीने बहा कर किसी प्रकार से सैकड़ों घर के आदिवासी पिछड़ा परिवार रोड में मिट्टी डालकर अपनी जमीनें देकर रास्ता निकाला जहां जिला कलेक्टर महोदय को पूर्व में शिकायत के बाद कुछ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पंचायत में आकर जांच किया गया वा सही पाया गया लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया वा मध्यप्रदेश शासन करा कर रकवा नंबर 952/2,951/3,951/2वा रकवा नंबर 910 पूर्व से ही सरकारी है रास्ते का टेजन पीड़ित बस्ती वासियों के द्वारा कराया गया लेकिन भेदभाव की गंदी राजनीति ने इन हर्जन बस्ती वासियों को रास्ता विहीन कर दिया है जिस समस्या को लेकर मौके में मौजूद रहे उप सरपंच ने भी अपनी पीड़ा प्रकट की पंचायत सचिव भी अपनी नैतिक जिम्मेदारियां से गंदी राजनीति का शिकार हो रहे जिसको लेकर श्री पांडे ने कहा कि लेकिन इस फर्जी दिखावे की गंदी राजनीति जो क्षेत्र के विकास को अंधकार में ले जाती हो शिवसेना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी फिर भले ही किसी भी हद तक भोली भाली आम जनता के अधिकारों के लिए आर पार की लड़ाई लड़ना पड़े प्रमुख रूप से पीड़ित दद्दी साकेत, सोनाई साकेत, मोहन साकेत, अभिषेक सिंह जीत राज रावत,रामेश्वर सिंह, श्याम वती साकेत, राम मनोहर यादव प्रकाश सिंह सुरेश शुक्ला दीपक सिंह रूपनारायण सिंह दिलीप यादव श्रीपाल जायसवाल सहित भारी संख्या में पीड़ित परिवार मौजूद रहे वा संगठन पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट,विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला मंत्री आशीष मिश्रा युवा जिला संयोजक आकाश परांडे, युवा उपाध्यक्ष अर्जुन केवट, सहित कई शिव सैनिक रहे मौजूद !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button