ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर द्वारा सीएमसीएलडीपी कक्षा का शुभारंभ शासकीय यशवंत उत्कृष्ट विद्यालय महिदपुर में किया गया,।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री किशोर जी परमार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया अतिथि परिचय एवं उद्बोधन पश्चात सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वयं का परिचय दिया गया। विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी द्वारा सीएमसीएलडीपी कोर्स एवं जन अभियान परिषद के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम पश्चात सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया एवं विद्यालय प्रांगण में आंवले के पौधे का रोपण किया गया अंत में सभी विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई इस अवसर पर परामर्शदाता कमलेश व्यास प्रदीप तिवारी विक्रम सिंह चौहान, नवांकुर संस्था से तूफान सिंह पवार कुलजीत सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button