Uttar Pradesh News थाना सिंभावली पुलिस में 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना को खुलासा करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार चोरी की हुई 08 लाख रुपये की नगदी, एक डीवीआर, अवैध असला व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंभावली पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०स०263/23धारा457,380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी की हुई 8,06,284/-रुपये नकदी, एक डीवीआर, अवैध असला व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है पुलिस ने चोरों को बक्सर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार चोर बहुत ही शातिर किस्म के बताए जा रहे हैं पूछताछ में चोरों ने अपना नाम
1-सादिक पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाई पुरा बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़
2-अमन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आर्य नगर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी लाल मस्जिद के पास कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है
उपरोक्त बारामती के संबंध में थाना सिंभावली अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधि की कार्रवाई की जा रही है



Subscribe to my channel