उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मरीज की मौत पर अस्पताल को किया सीज

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश 

हापुड़  शनिवार को गढ में स्याना बस स्टैंड के पर एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही पर एक महिला की मौत हो गयी। परिजनो ने अस्पताल के संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी। वही महिला की मौत पर हापुड से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त अस्पताल को सील कर दिया है। मामले की जांच पडताल करने में अघिकारी जुटे है । बख्तावरपुर नयाबांस निवासी बबीता का 06 अगस्त को ट्रेक्टर ट्राली से एक्सीडेंट हुआ था ।जिस पर परिजनों ने उसे मॉ गंगा स्वास्थ्य सेवा में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। बीती रात को बतीता की तबियत अचानक बिगडने लगी। तडके चार बजे बबीता की मौत हो गयी। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला वहां कोहराम मच गया। आनन फानन में मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व संचालक जितेन्द्र पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था रात को बबीता बिलकुल ठीक थी तो ऐसा क्या जाे बबीता इस दुनिया में नहीं रही।उन्होंने आरोप लगाया में रात के समय स्टाफ सो गया था। हंगामे की जानकारी मिलने पर काेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संचाकक केा हिरासत ले लिया। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार सुबह एसीएमओ डा केपी सिंह टीम के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुनीलत्यागी के निर्देश पर सील कर दिया गया। पहले भी लग चुकी है सील मां गंगे स्वाास्थ्य सेवा में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस अस्पताल में सीज लगायी जा चुकी है। बाद में सीज को खोल दिया गया। अब दूसरी बार अस्पताल पर सील की कार्रवाई की गयी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button