ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 19 बर्षीय युवक की स्टाप डेम में डूबने से हुई मौत।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  बृजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम कुवरपुर में एक 19 बर्षीय युवक की स्टाप डेम में डूबने से मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बृज पुर अन्तर्गत ग्राम कुवरपुर निवासी रजनीश आदिवासी अपने दोस्तों के साथ गाँव में ही बने स्टाप डेम पर नहाने के लिए गया था जहाँ नहाते बक्त डेम में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि जानकारी मिलते ही उसे तत्काल पानी से बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर पंचनामा बनाया व शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उक्त घटना से पूरे गाँव में सन्नाटा छाया हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button