ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ब्रेक फेल होने से ककरहटी के पास पुलिया से नीचे गिरा ट्रक।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  देवेन्द्र नगर क्षेत्र में ककरहटी ग्राम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के पुलिया से नीचे गिर जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एम.पी.07-एच.बी.6406 सतना से बाक्साइट भर कर पुरैना कैमीकल्स प्लांट की ओर जा रहा था। जो ककरहटी पुलिया के पास बस क्रासिंग के दौरान ब्रेक फेल हो जाने के कारण पुलिया से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक चालक नरेश आदिवासी अपने सहायक के साथ बाल बाल बचे। ट्रक चालक नरेश आदिवासी ने बताया कि बस क्रासिंग के दौरान अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गये जिसके कारण दुर्घटना घटी। हादसे के दौरान उसने अपने सहायक के साथ ट्रक से बाहर कूंद कर जान बचाई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button