उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News लूट की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

सिद्धिकपुर जौनपुर।थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने लूट की घटना के वांछित अभियुक्त को तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व नगदी के साथ किया गिरफ्तार डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्री संत प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-232/23 धारा-394 भा0द0वि0 में घटना कारित करने वाला अभियुक्त शिवम पुत्र लालचन्द यादव निवासी लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को एक अवैध तमंचा 303 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, एक मोबाईल वीवो, एक सुपर स्पेलेण्डर नं0 UP62 BJ 7857 (लूट मे प्रयुक्त) व 17300 रूपया नकद के साथ ग्राम हैदरपुर फागुपुर सड़क से गिरफ्तार किया गया। बरामद तमंचे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-241/2023 धारा- 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम पुत्र लालचन्द यादव निवासी लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के रूप मे हुई है।इस दौरान सतीश कुमार सिंह, प्र0नि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर,उ0नि0 गिरीश मिश्रा, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर,उ0नि0 शैलेन्द्र राय, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर,हे0का0 विश्मभर नाथ राय, हे0का0 सुधीर दुबे, का0 कृष्णा कुमार, का0 रविशंकर, का0 सत्येन्द्र कुमार शाह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button