Uttar Pradesh News गौतम बुध नगर बिसरख थाना पुलिस चिपियाना फाटक के पास चल रही चेकिंग

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
एक व्यक्ति अवेंजर मोटरसाइकिल पर पुलिस को आता दिखाई दिया। उस व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और उस व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को वापस दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस का पीछा करने पर उस आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उस बदमाश पर फायरिंग जवाबी करना शुरू कर दिया। पता चला कि फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश के पैर में गोली लगने के दौरान वह धरती पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उस बदमाश को दौड़ कर पकड़ लिया। पता चला कि मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के सोनू के रूप में हुई थी। पुलिस में बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की। मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। यह एक शातिर किस्म का बदमाश बताया जा रहा है। और इस पर 15000 का इनाम भी घोषित था। बताया गया इस बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा लूट, चोरी और हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथी फिरोज और गौरव के साथ चिपियाना में मेडिकल स्टोर में रुपए की चोरी की थी। और गौर सिटी के पास मोहन मोटर्स शोरूम में लाखो की चोरी कर बदमाश ने घटना को अंजाम दिया आरोपी फिरोज और गौरव को जेल भेजा जा चुका है।




Subscribe to my channel