Uttar Pradesh News डीएम की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में स्वतन्त्रता दिवस मनाए जाने के संबंध बैठक संपन्न हुई

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
कानपुर जनपद कानपुर नगर जिला धिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कानपुर विकास प्राधिकरण सभागार में 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ परम्परागत रूप से मनाएं जानें के संबंध में बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला धिकारी द्रारा उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए शहरी क्षेत्रो में संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के जोनल अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित उपजिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारीयों द्रारा अपने अपने क्षेत्रों में स्थान चिन्हित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9*15 बजें से 10*15 बजें तक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य मंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण कराया जायेगा समस्त जिला तहसील विकास खंड नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत एवं शैक्षणिक संस्थाओं आदि सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर सुबह 10*15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्र गान का भाव पूर्ण गायन हो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि सांस्कृतिक विरासत संबंधी कार्य क्रमोका आयोजन कराया जाए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सशक्त सेना पैरामिलिट्री बल सशस्त्र बल पुलिस बल के पुरूस्क्रत वीरों शहीदों के आश्रितों पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाय विभाजन विभीषिका दिवस कार्य क्रम का आयोजन दिनांक 14/अगस्त 2023 को कानपुर विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में किया जाएगा अपर जिलाधिकारी नगर सुनिश्चित करें कि इस हेतु बंटवारे के समय विस्थापित हुए परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाए !




Subscribe to my channel