उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News माटी मेरा देश के तहत शहीद को एसडीएम ने किया नमन

पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद स्मारक पर पहुंची एसडीएम कहा-सैनिकों के कारण सुरक्षित हैं सीमाएं

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

शहीद हवलदार के पोते अभिषेक चौधरी ने स्मारक पर लाइट की मांग एसडीएम शाहाबाद से की

एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर के नेतृत्व में कोतवाल सुनील दत्त क्राइम कोतवाल एख्तियार हुसैन, कानूनगो गिरजा शंकर बाजपेई , लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई करीमनगर ग्राम प्रधान ने कारगिल शहीद सैनिक की याद में कार्यक्रम किया । कार्यक्रम पाकिस्तान बॉर्डर मणिपुर शहीद छोटेलाल पुत्र रामचरण निवासी करीमनगर स्मारक पर हुआ। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश के तहत शहीद को नमन किया गया। सैनिक छोटेलाल 9 जून सन 1998 में पाकिस्तान आतंकवादी की मुठभेड़ की लड़ाई में शहीद हुए थे। इस मौके पर एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर ने कहा कि मणिपुर पाकिस्तान की लड़ाई में काफी जवान शहीद हो गए थे। यह बहुत ही कठिन लड़ाई थी। इस युद्ध में जवानों ने साहस का परिचय दिया। इसी वजह से इस मुश्किल लड़ाई को जीता जा सका। वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता धन्य और पूजनीय हैं। सैनिकों के कारण की देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। एसडीएम पूनम भास्कर ने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित एक पुनीत माटी वंदनोत्सव है। जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट संस्कृति विरासत के अवलोकन तथा मातृ भूमि के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, के योगदान से प्रेरणा लेने का स्वर्णिम अवसर है। हम सभी संकल्पित होकर इस महोत्सव को मनाएं यह हमारे लिए परम सौभाग्य का अवसर होगा। कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मेरी सभी से अपील है कि इस राष्ट्रीय महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मिट्टी को नमन वीरों को वंदन करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button