बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर बिहार में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बिहार : पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल व अररिया जिले में भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि पूर्वानुमान की अवधि में कम दबाव तथा मानसूनी रेखा के सामान्य स्थिति में होने के कारण मानसून के सक्रिय होने से उत्तर बिहार के तराई तथा मैदानी भागों के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके चलते अनेक स्थानों पर अगले 24 से 36 घंटों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button