उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वीडियो समेत आठ से जवाब तलब, विकास कार्यों में मिला गोलमाल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

बिलग्राम, हरदोई मनरेगा लोकपाल एके सिंह ने बिलग्राम ब्लाक के बीडियो समेत ग्राम पंचायत नेकपुर हातिमपुर के एपीओ, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस भेजा है | नोटिस के माध्यम से कहा गया है कि नेकपुर हातिमपुर निवासी रामवती ने शिकायत की है | इस पर स्थलीय जांच की गई | इसमें पता चला कि रामपाल के खेत से गोवर्धन के खेत तक मिटटी कार्य का भुगतान रोजगार सेवक के हस्ताक्षर न होने पर भी कर दिया गया | यह नियम के विरुद्ध है | मस्टररोल में रिंकू की उपस्थिति में फ्लूड लगाकर हेराफेरी की गई | इंद्रावती की उपस्थिति में ओवर राइटिंग की गई | पूनम की उपस्थिति को ओवरराइटिंग करके अनुपस्थित किया गया, जो वित्तीय अनियमितता के दायरे में आती हैं | श्रमिकों के हस्ताक्षर भी नहीं है | इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि मस्टर रोल फर्जी ढंग से तैयार किया गया है | सीआइबी बोर्ड पर न तो कार्यस्थल पर है और ना ही पत्रावली में संलग्न फोटो में दिख रहा है | शिवपाल के खेत से दुल्लम के खेत तक मिट्टी कार्य भुगतान के लिए निर्धारित प्रोफार्मा पर बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं है | फिर भी भुगतान कर दिया गया | द्वितीय भुगतान पर रोजगार सेवक व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के हस्ताक्षर व संस्तुति ना होने पर भी भुगतान कर दिया है | मस्टर रोल में रोजगार सेवक के दस्तखत भी नहीं है | इसमें फ्लूड लगाकर हेरा फेरी की गई है | इसी तरह डामर रोड से सियाराम के खेत तक मिटटी कार्य में 33969 का भुगतान किया गया है | जबकि कार्य मौके पर होने की पुष्टि नहीं हो रही है | पूर्व प्रधान ने प्रपत्रो पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है | उनके हस्ताक्षर मैच भी नहीं कर रहे हैं | इस सब से प्रतीत हो रहा है कि तत्कालीन सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, व कार्यक्रम अधिकारी ने मनमाने तरीके से भुगतान कर लिया है | लोकपाल के अनुसार मौके पर गुणवत्ता विहीन मानकों के विपरीत कार्य पाया गया है | अभिलेखो व पत्रावली में हेरा फेरी कर धनराशि आहरित की गई है | इसलिए बीडियो व अन्य जिम्मेदार 15 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button