Uttar Pradesh News करोड़ों रुपए की धनराशि निकलने वाले गैंग के महिला सहित 3 सदस्य गिरफ्तार 2.5 लाख रुपए व लग्जरी कार बरामद

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश
जिंदा लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल सिम निकलवा कर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की धनराशि निकलने वाले गैंग के महिला सहित 3 सदस्य गिरफ्तार 2.5 लाख रुपए व लग्जरी कार बरामद
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत जनपदीय साइबर सेल व थाना हापुड़ नगर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत मु०अ०स०579/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवी व 66 डी आईटी एक्ट का सफल अनावरण करते हुए जिंदा लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर वे उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवा कर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी कर धनराशि निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 2.5 लाख रुपये नगदी 05 मोबाइल फोन बैंक की मोहर भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक पासबुक बैंक संबंधि दस्तावेज घटना में प्रयुक्त लग्जरी स्विफ्ट कार बरामद हुई है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा दिल्ली ,म०प० मुंबई, राजस्थान व एनसीआर क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं कारित कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है गिरफ्तार अभियुक्त
1.अमित शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा निवासी नया दरगंज कस्बा थाना दादरी जनपद गौतम बुध नगर
2.उमेश पुत्र सुरेश योगी नीलकंठ वाटिका एनटीपीसी मोड़ दादरी थाना बादलपुर जनपद गौतम बुध नगर
3.गरिमा पुत्री हिम्मत सिंह निवासी दिल्ली पुलिस स्टॉप क्वार्टर्स पश्चिम विहार वेस्ट दिल्ली के रहने वाले हैं
पुलिस द्वारा अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है




Subscribe to my channel