उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News पिता की डांट से क्षुब्द युवक फांसी पर झूला मौत

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
जनपद कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना साढ क्षेत्र के हाजीपुर कदीम के मजरा धरमपुर निवासी अजीत पुत्र नन्द किशोर 24 वर्ष ने मामूली सी बात पर पिता की डांट से क्षुब्द होकर गांव के किनारे आम के बग़ीचे में बीती शाम लगभग आठ बजे रस्सी के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली काफ़ी देर तक जब अजीत घर वापस नहीं लौटा तों परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी कहीं न मिलने पर बग़ीचे की तरफ गए तों देखा कि अजीत रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला परिजनों के होस उड़ गए आनन-फानन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई चीख पुकार मच गयी परिजनों की सूचना पर साढ पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम केलिए भेजा है म्रतक दो भाईयों में बड़ा था परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है




Subscribe to my channel