झारखंड

Jharkhand News असगर अली ने मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पी शर्मा से संपर्क कर

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय झारखंड

आज धनबाद के रहने वाले असगर अली ने मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पी शर्मा से संपर्क कर अपनी बहन शबाना परवीन को उनके पति द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में उनके आवास आके उनको जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरी बहन शबाना परवीन का विवाह कतरास के रहने वाले शमशाद अंसारी से इस्लाम रीति रिवाज से हुआ। विवाह के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन इन दिनों मेरी बहन के पति द्वारा लगातार मारपीट करना गाली गलौज करना और घर में किसी तरह का भी घर खर्ची ना देना जिस कारण घर में खाने पीने की दिक्कत बच्चों के स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है कृपया करके हमारी सहायता करें। सारी बातें सुनने के बाद गौरव शर्मा और शिल्पी शर्मा में जांच के बाद तत्काल ही सहायता करने का भरोसा दिया और वादा किया कि किसी भी की मां बहन बेटी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सारी बातें सुनने के बाद लड़की के भाई ने राहत की सांस ली और मानवाधिकार सहायता संघ पर भरोसा रखा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button