Uttar Pradesh News सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, शिकायत के बावजूद अधिकारी बेपरवाह, नहीं हुई पाइपलाइन की मरम्मत

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी सिगरा स्थित रोडवेज पानी टंकी से थोड़ी दूर पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो आनलाइन शिकायत के बावजूद अधिकारी बेपरवाह हैं। इसकी वजह से समस्या बरकरार है। क्षेत्रीय निवासी जनार्दन यादव ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी बह रहा है। दो दिन पहले जलकल विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। विभाग से कुछ लोग आए थे। उन्होंने बताया कि यह ऊपर का मामला है। इसलिए काम नहीं हो पाया। बचाऊ यादव ने बताया कि पिछले 48 घंटे से अधिक समय से पानी बह रहा है। यहां से मलदहिया, परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन, सुभाष नगर इलाके में पानी की सप्लाई होती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत हो रही है। इंजीनियर अजय खरे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से जमीन के नीचे से पानी निकल रहा है। पूरे इलाके में पानी बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ हो गया है। वहीं पानी बर्बाद हो रहा है। कहा कि विभाग से कुछ लोग आए थे, लेकिन उन्होंने बताया कि इसको ऊपर के अधिकारी देखेंगे।




Subscribe to my channel