ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मोहगांव पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय में अभिमन्यु अभियान, हेल्पलाइन पर भी चर्चा

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज सभी को समान अवसर मिलने चाहिए चाहे वह बेटा हो या बेटी समान अवसर, मिलेंगे तो वह आगे चलकर स्वयं भी उन्नति करेगा तथा समाज की भी उन्नति होगी। पुलिस अभिमन्यु अभियान चला रही है जिसका उद्देश्य लड़को में महिलाओं व लड़कियो के प्रति सम्मान के भाव का विकास करना है। थाना प्रभारी मोहगांव विजय सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय मोहगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। बताया कि लैंगिक समानता पर बच्चों की समझ उनके बाल्यकाल से परिवार में ही बनानी व कुछ विषय से जुड़ी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस दौरान छात्रों के बीच किशोर न्याय अधिनियम (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधो से बालको संरक्षण अधिनियम 2012, महिला हेल्प लाइन 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, हेल्पलाइन नम्बर 100/112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। डायल 100 के साथ ही भला स्पर्श- बुरा स्पर्श पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य नारायण भवेदी,अनुविभागीय मंडला अंतर्गत पुलिस थाना मोहगांव की टीम जिसमें थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, मुन्ना पाटिल , इन्द्र सिंह राजपूत, राजाराम आर्मो, रेवा मरावी, एवं पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट स्कूल मोहगांव में छात्र/छात्राओं को अभिमन्यु अभियान अंतर्गत जागरूक किया गया व ऑपरेशन अभिमन्यु 2 के तहत शपथ दिलवाई गई। यातायात जागरुकता,नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण,पेशा एक्ट,आदि अन्य विषयों पर उत्कृष्ट विद्यालय में संबोधित किया। साथ ही साइबर क्राइम से संबधित जानकारी भी उन्हें दी गई। सभी से मन लगाकर पढाई करने और अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button