Uttar Pradesh News नई बस्ती में तोड़े गए मकानों से नाराज निवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट- किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
मथुरा वृंदावन रेल लाइन के लिए तोड़े गए थे मकान- आवास दिए जाने की मांग की

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा वृंदावन रेल लाइन के गेज परिवर्तन के लिए हटाए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावित निवासी डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनको कचहरी में घुसने से रोक दिया। गेट पर रोक जाने से नाराज नई बस्ती निवासियों ने प्रदर्शन किया। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, प्रदर्शन करने पहुंचे महिला पुरुष और बच्चे– नई बस्ती के करीब 200 से ज्यादा निवासी शुक्रवार को रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृव में कचहरी पहुंचे। जहां कचहरी के गेट से अंदर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद सभी लोकगीत पर ही प्रदूषण करने लगे। कचहरी पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह डीएम से मिलने आए थे। लेकिन मिलने नहीं दिया गया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए नई बस्ती इलाके के महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए कचहरी के गेट पर सिटी और रिफाइनरी सर्किल का फोर्स तैनात किया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियो को कचहरी के अंदर नहीं घुसने दिया। रजिस्ट्री है
पक्का मकान है लेकिन फिर भी तोड़ दिया– प्रदर्शन करने पहुंची महिला रुबीना ने बताया कि उनका पक्का मकान है रजिस्ट्री है ना कोई सूचना दी ना नोटिस दिया सीधा बुलडोजर लाकर खड़ा कर दिया रुबीना ने बताया कि बच्चों को निकलने दिया गया और ना ही अधिकारी बात कर रहे सरकार अपनी जमीन चिन्हांकन कर दे और हमारी जमीन का चिन्हांकन कर दे। करीब एक घंटे तक दम से मिलने को लेकर जद्दोजहद चलती रही। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे कचहरी के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन लिया। सरकार से मांग है कि उनके रहने की व्यवस्था की जाए। पुनर्स्थापना के लिए जमीन दी जाए।




Subscribe to my channel