Uttar Pradesh News गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके मे दिनधाडे लूट, किडनेपी ओर मारपीट, बंधक बनाया बारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बताया गया पीड़ित सुभाष कश्यप ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में पीड़ित सुभाष कश्यप सूरजपुर कस्बे में महामेघा बाली गली में अपना मकान बनाकर रहते थे। इनके दो बच्चे सूरजपुर कस्बा स्थित केसीएल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। पीड़ित अपने दोनों बच्चे को लेने स्कॉर्पियो से कॉलेज गए थे। करीब दोपहर अपने घर लौटते वक्त तभी ब्रेजा कार सवार आरोपियों ने ब्रेजा कार स्कॉर्पियो के आगे लगाकर गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद चार बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर जबरन उन्हें अपहरण कर ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई और मौके पर काफी जाम लग गया। जाम को देखकर आरोपी स्कॉर्पियो को छोड़कर भाग गए। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। रोहतास ने बताया कि उनका बेटा सुभाष कश्यप सूरजपुर कस्बा स्थित केसीएल कॉलेज से अपने 11 वर्ष पुत्री ओर 7 वर्ष पुत्र को लेने दोपहर कोलिज पहुंचे। जहां से छुट्टी के बाद अपने बच्चों को स्कॉर्पियो से लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी कुछ दूरी पर अचानक एक ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने पीड़ित स्कॉर्पियो को रोका और गाड़ी की चाबी लेकर अंदर बैठ गए स्कॉर्पियो को लेकर चल दिए। बताया कि स्कॉर्पियो को लेकर दादरी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने चल रहे ट्रक से स्कॉर्पियो जा टकराई। इसके बाद सभी आरोपी सुभाष कश्यप और उनके दोनों बच्चे को स्कॉर्पियो में छोड़कर भाग गए। वहां पर वारदात की सूचना को देखकर लोगों की काफी भीड़ लग गई।




Subscribe to my channel