Uttar Pradesh News जिला धिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
जनपद कानपुर नगर जिला धिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं जनपद में चल रही 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई समीक्षा बैठक में पीएम आवास योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कायाकल्प योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पीएम फसल बीमा योजना आयुष्मान कार्ड योजना एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन योजनाओं से संबंधित विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जनपद कानपुर नगर के तहसील नरवल मे अग्नि शमन केंद्र के आवासीय व अनावासीय भवनों के निमार्ण राजकीय मेडिकल कॉलेज कानपुर नगर में पीजी बालक छात्रावास के जीणोद्धार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला औषधि भंडारण केंद्र के निर्माण कार्य किदवई नगर मोरंग मंडी में स्थित 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय भवन का निर्माण पीएम ग्राम सड़क योजना आदि कार्यों की समीक्षा की गई समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन ग्राम पंचायतों में राशन वितरण हेतु माॅडल दुकानों का निर्माण कराया जाना है उन दुकानों के लिए भूमि का सत्यापन कर लिया जाए जिससे राशन दुकान जन सेवा केन्द्र हेतु भूमि उपलब्ध करा ली जाए 15अगस्त को प्रत्येक दशा में दुकानों के निमार्ण कार्य प्रारंभ हो जाए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक रंजन जिला अथॅ एवं संख्या अधिकारी चित्रा दुबे एवं जिला विकास अधिकारी आदि संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यदाई संस्थाओं के प्रति निधि उपस्थित रहे !




Subscribe to my channel