Madhya Pradesh News नागरिक सुविधाएं और सेवाएं से वंचित ग्रामीणों ने दिया धरना ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
नगर परिषद के रूप में भी जाना जाने वाले रतलाम जिले के निकत्वर्तीय गाँव पलसोड़ा के लोगों ने आज रतलाम बाँसवाड़ा रोड़ पर धरना प्रदर्शन किया गया और नगर निगम से पलसोड़ा के लिए कचरा वाहन की मांग की गई । जो गांव की गलियों के घरों के अपविष्ठ कचरा संग्रहण कर नियत स्थान पर डाला जा सके। ग्राम पंचायत पलसोड़ा की जमीन पर नगर निगम ने बस स्टैंड बनाने के उद्देश्य शासकीय जमीन अधिग्रहित की गई थी ।और बना दिया गया वहां पर वहां कचरा संग्रहण वाहन डिपो। । कई बार कचरा वाहन माँग के चलते अधिकारियों द्वारा नज़र अंदाज़ कर दिया गया था । नागरिक सुविधाएं और सेवाएं से वंचित रहे ग्रामीणों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया ।जुमेदारीयों ने पल्ला झाड़ते हुए पदस्थ अधिकारी ने जिला पंचायत के परास्त उमीदवार से बहस करते हुए कठोर शब्दों का प्रयोग किया जिस पर ग्रामीण भड़क गए । मौके पर उपस्थित औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की समझाईश पर मामला शांत हुवा । नगर पालिका रतलाम और ग्रामीणों के बीच आपसी सामंजस्य के बाद कचरा वाहन चलाने के लिए ज़िलाधीश से चर्चा कर आस्वाशन दिया है । इस अवसर पर सत्तू व्यास, श्याम व्यास, लक्ष्मण मईडा ,बब्बू चौधरी, जीतू पटेल, निर्भय सिंह आंजना, सहित गांव के सैकड़ों लोग और सरपंच ,पंच सहित अन्य राजनीतिक दल भी संमिलित हुये।

Subscribe to my channel