उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा में पौधरोपण किया गया साथ ही अमृत कलश में गांव की मिट्टी का संग्रह किया गया। 

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को पीपरीपुर (असफपुर) गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से हम सभी गौरवांवित होना चाहिए, राष्ट्र हित मे प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया और शपथ दिलाई गई। नेहरू युवा केंद्र लेखाकार श्रवण कुमार बाथम,प्रिया शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार, वेद प्रकाश,ग्राम प्रधान राजवीर सिंह,यूथ क्लब अध्यक्ष आशीष दुबे, संतोष कुमार ,श्रीकांत त्रिपाठी, दिव्या पोरवाल, बीएलओ रानी देवी, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button